National
महाराष्ट्र में आश्रम स्कूल से चुपके से निकले छात्र हुए सड़क हादसे का शिकार, दो की मौत
पीटीआई, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक गांव के मेले से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे छात्रों की मोटरसाइकिल फिसलकर सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लड़कों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल
लेखक Digital Desk136K पढ़े गए

पीटीआई, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक गांव के मेले से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे छात्रों की मोटरसाइकिल फिसलकर सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लड़कों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार तड़के जवाहर तालुका में हुई। पांचों छात्र सरसुन गांव में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए हीरादपाड़ा गगनगिरी आश्रम स्कूल से चुपके से बाहर निकले थे।



