National
मुरादाबाद समेत तीन जिलों में नलकूप कनेक्शनों का सर्वे शुरू, ये गलती करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नलकूप कनेक्शन लेकर दूसरे स्थान पर चलाने वालों पर बिजली विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। विभाग मुरादाबाद, संभल और रामपुर जिले में नलकूप कनेक्शन की लोकेशन चेक करने के लिए सर्वे शुरू करा
लेखक Sachin Choudhary56K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नलकूप कनेक्शन लेकर दूसरे स्थान पर चलाने वालों पर बिजली विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। विभाग मुरादाबाद, संभल और रामपुर जिले में नलकूप कनेक्शन की लोकेशन चेक करने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। शुरुआती सर्वे में विभाग यह पता करना चाहता है कि कितने नलकूप दूसरे लाेकेशन पर चल रहे हैं। मुरादाबाद जिले में एक लाख से अधिक नलकूप कनेक्शन धारक है।



