National
छाता चीनी मिल आंदोलन: पुतला दहन को लेकर पुलिस और किसानों में तीखी झड़प, धरनास्थल छावनी में तब्दील
जागरण संवाददाता, मथुरा। छाता स्थित चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन स्थल मंगलवार सुबह से छावनी बना दिया गया। आंदोलनकारियों द्वारा विजयादशमी पर चीनी मिल मंत्री और चार जनप्रतिनिधियों के पुतला दहन
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। छाता स्थित चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन स्थल मंगलवार सुबह से छावनी बना दिया गया। आंदोलनकारियों द्वारा विजयादशमी पर चीनी मिल मंत्री और चार जनप्रतिनिधियों के पुतला दहन के एलान के बाद सुबह से ही माहौल गरमाया था।
शाम चार बजे पुलिस ने पुतले छीन लिए। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। आंदोलनकारियों ने वीडियो प्रसारित कर खेत में पुतला दहन का दावा किया है। 2008 से बंद पड़ी चीनी मिल को लेकर धरना 13 अगस्त से जारी है। 15 अगस्त को कैबिनेट ने चीनी मिल तीन चरणों में शुरू किए जाने को मंजूरी दे दी। पहले चरण में एथनाल प्लांट लगाया जाना है।



