National
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा एलान, अगले माह सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश ही देश को बचाएगा और भाजपा का सफाया होना त
लेखक Digital Desk196K पढ़े गए
-1792529648407.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश ही देश को बचाएगा और भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूची की निगरानी करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।सपा अध्यक्ष मंगलवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय के डा. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।



