जागरण संवाददाता, आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ में व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की चूड़ियां अंतराज्यीय बांगड़ी कटिंग गिरोह के सदस्यों ने पार की थीं। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से मिले सुराग की मदद से सिकंदरा पुलिस ने वारदात करने वाले वाले गिरोह के दो सदस्यों इरफान और गणेश को महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से चूड़ी बरामद कर ली गई हैं।