National
तिगरी गंगा मेला 2026: भव्यता के लिए 18 समितियां गठित, 50 अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, अमरोहा। राजकीय तिगरी गंगा मेला को भव्यता व दिव्यता के साथ कराने के लिए प्रशासन द्वारा तेजी के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेला स्थल पर जमीन के चिह्नांकन की कार्रवाई चल रही है। मेला की सफलता की जिम्म
लेखक Rahul Kumar183K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमरोहा। राजकीय तिगरी गंगा मेला को भव्यता व दिव्यता के साथ कराने के लिए प्रशासन द्वारा तेजी के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेला स्थल पर जमीन के चिह्नांकन की कार्रवाई चल रही है। मेला की सफलता की जिम्मेदारी 18 समितियों को सौंपी गई है। 50 अधिकारी और कर्मचारियों को समिति के अध्यक्ष व सहायक नामित किए गए हैं। सभी को मेला स्थल पर काम शुरू कराने के लिए कहा गया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला की तैयारियां चल रही हैं। नवंबर माह की 24 तारीख को मुख्य स्नान है। जिस पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है।मेला को संवारने और भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने 18 समितियां गठित की गई हैं।



