राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को पैरलल लाइसेंस देने के खिलाफ बिजली कर्मचारी मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के फैसले का विरोध कर रहे कर्मचारियों ने सभी सर्किल में पुतले फूंके।
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने घोषणा की है कि बुधवार को प्रदेश के सभी उपमंडलों में प्रदर्शन कर आदेशों की प्रतियां जलाई जाएगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को सभी बिजली कर्मचारी और इंजीनियर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे।