डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने मंगलवार को यहां के पास दुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में एचजेटी-16 किरण एमके-1 प्रशिक्षण विमान उड़ाया। उन्होंने वर्दी में अपनी अंतिम उड़ान भरी और इसके साथ ही उनके उड़ान करियर का यादगार अध्याय पूरा हुआ।
अपने पहले उड़ान प्रशिक्षक विंग कमांडर वी.एस. कोचर (सेवानिवृत्त) के साथ 55 मिनट की आखिरी उड़ान भर कर एयर चीफ मार्शल सिंह ने अपना सपना सच किया।