National
141 साल से रावण के पुतले से चल रही इस परिवार की रोजी-रोटी, अब 'भरत' ने संभाली कमान
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। दशहरा आते ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रावण का पुतला हर साल जलकर राख हो जाता है, लेकिन उसे बनाने की परंपरा पीलीभीत में एक परिवार 141 वर्षों से निभा
लेखक Vaibhav Mishra194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। दशहरा आते ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रावण का पुतला हर साल जलकर राख हो जाता है, लेकिन उसे बनाने की परंपरा पीलीभीत में एक परिवार 141 वर्षों से निभाता आ रहा है। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही इस विरासत ने परिवार को एक अलग पहचान दी है।
खास बात यह है कि अब इस परंपरा की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के भरत ने संभाल ली है। पीलीभीत में रावण का पुतला बनाने वाले इस परिवार के लिए यह महज कारोबार नहीं, बल्कि पूर्वजों से मिली विरासत है।



