डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विशाखापत्तनम से बेंगलुरु आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। इसे सुरक्षित रूप से केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। विमान में सवार सभी 148 यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना के बावजूद फ्लाइट आइएक्स 2065 ने अपनी यात्रा पूरी की और सोमवार को लैंडिंग के बाद इसे पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया।
मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ग्राउंड इंजीनियरों और तकनीकी टीमों ने विमान के ढांचे या इंजन को हुए किसी भी संभावित नुकसान का पता लगाने के लिए उसकी जांच शुरू कर दी। हालांकि, यात्रियों या क्रू के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।