राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में आए दिन इमारतें ढहने, आग लगने और अन्य आपदाओं से जुड़ी घटनाओं के बीच सरकार ने अपने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के गठन की तैयारी तेज कर दी है।
इन घटनाओं में लोगों को समय पर राहत पहुंचाने और बचाव कार्य शुरू करने के लिए दिल्ली में अपनी विशेष आपदा मोचन इकाई की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।