दैनिक जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। चौबेपुर कस्बे के प्रमुख चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाजीपुर की ओर से आ रही एक थार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए लाई-चूड़ा, गट्टा और खाजा की दो दुकानों में जा घुसी।
हादसे में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दुकानों का सामान बिखर गया और दो चौकियां टूट गईं। दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। गनीमत रही कि नवरात्र के चलते चौराहे पर भीड़भाड़ होने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया।