जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। भांखरी गांव में बनाए जा रहे डंपिंग यार्ड को लेकर विरोध में बैठे पार्षद और अन्य लोगों को शुक्रवार को पुलिस ने जबरन हटाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धरना स्थल पर बैठे पार्षद जगत फागना को भी जबरन अपनी बस में बैठा दिया। इस दौरान फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर जाम भी लग गया। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।