National
गांडेय में पेंशन पर आफत, छह माह से खाते में नहीं आए पैसे; दुर्गापूजा का रंग फीका
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय विधवा पेंशन और राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के लाभुकों को बीते छह माह से पेंशन राशि नहीं
लेखक Uday Kumar Ray158K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय विधवा पेंशन और राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के लाभुकों को बीते छह माह से पेंशन राशि नहीं मिली है। यह हाल तब है जब गांडेय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है।
पेंशन पर आश्रित सैकड़ों बुजुर्ग, विधवा महिलाएं व दिव्यांगजन प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दुर्गा पूजा के चंद दिन शेष है। ऐसे में त्योहार के समय पैसे नहीं मिलने से लाभुकों में काफी मायूसी है। उनके पर्व का उल्लास फीका पड़ गया है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

