National
देवरिया में सड़क हादसा, भारतीय सेना के पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत
जागरण संवाददाता, देवरिया। ड्यूटी पर जा रहे सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक की शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बिगही गांव के सामने डाइवर्जन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी मे
लेखक Jagran News33K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देवरिया। ड्यूटी पर जा रहे सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक की शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बिगही गांव के सामने डाइवर्जन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे पूर्व सैनिक पिकअप की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सेमरा घुसरी गांव निवासी रामाश्रय यादव भारतीय सेना से करीब 2 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। सेना में नौकरी के दौरान ही उन्होंने सलेमपुर उपनगर के वार्ड नंबर 12 स्थित परशुराम धाम में मकान बनवा लिया था। वह परिवार के साथ वहीं रहते थे। सेवानिवृत्ति के बाद देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी करने लगे थे।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

