डिजिटल टीम, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में दिव्यांगजनों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश के प्रतिभावान दिव्यांग युवाओं को देश और राज्य की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में स्थान दिलाने के लिए 'निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना' की औपचारिक शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके सिविल सेवक बनने के सपनों को साकार करना है।