डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 'जनगणना नियम, 1990' में संशोधन किया है। इसके तहत जनगणना करने वालों (एन्यूमेरेटर) के रूप में काम करने के लिए पात्र लोगों के दायरे को बढ़ा दिया गया है।
अब इसमें सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, सरकारी अधिकारी और क्लर्क आदि भी शामिल हो गए हैं।