डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित लहरा दो तिरंगा मार्च के लिए अपने निवास से निकलते ही शुक्रवार शाम को दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके हिरासत में ले लिया। इस दौरान अभिजीत की पुलिस से काफी बहस हो गई।
अभिजीत जैसे ही गेट के बाहर निकले पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बताया कि वो हिरासत में लिया जा रहे हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने पर दीपके ने पुलिस से सवाल किया कि आप मुझे क्यों हिरासत में ले रहे हो? तब पुलिस ने कहा कि प्रिवेंटिव मेजर के तहत आपको गिरफ्तार कर रहे हैं।