डिजिटल डेस्क, जम्मू। Sonam Wangchuk Ladakh protest: गुरुवार को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के विभिन्न मुद्दों को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ केंद्र की बैठक हुई। पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक (sonam wangchuk) ने इस बातचीत को संतोषजनक नहीं बताया। अब 22 अक्टूबर को यह मीटिंग होनी है। लद्दाख के कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनके समाधान के प्रयास लंबे समय से अनवरत जारी हैं।