National
कश्मीर के बर्फीले पहाड़ों में कितने हिम तेंदुए? गणना का दूसरा चरण शुरू, जानिए कैसे होगी मॉनिटरिंग
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों में बर्फ के बीच रहने वाले हिम तेंदुए अब वैज्ञानिक निगरानी के नए दौर में प्रवेश करने जा रहे हैं। इनकी वास्तविक संख्या कितनी है, वे किन इलाकों में विचरण करते हैं और बदलते
लेखक Rahul Sharma51K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों में बर्फ के बीच रहने वाले हिम तेंदुए अब वैज्ञानिक निगरानी के नए दौर में प्रवेश करने जा रहे हैं। इनकी वास्तविक संख्या कितनी है, वे किन इलाकों में विचरण करते हैं और बदलते पर्यावरण का उनके जीवन पर क्या असर पड़ रहा है, इन सवालों के जवाब खोजने के लिए देश में हिम तेंदुओं की गणना का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। कैमरा ट्रैप, रेडियो टेलीमेट्री और आनुवंशिक विश्लेषण जैसी आधुनिक तकनीकों से इस दुर्लभ वन्यजीव के संरक्षण को मजबूत करने की तैयारी है।
भारत में पहली बार हुए स्नो लेपर्ड पॉपुलेशन असेसमेंट ऑफ इंडिया (एसपीएआइ) में जम्मू-कश्मीर में नौ हिम तेंदुओं की मौजूदगी का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, बाद में कैमरा ट्रैप के माध्यम से किए गए अध्ययनों ने इनकी संख्या इससे अधिक होने की संभावना जताई।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)