डिजिटल डेस्क, लखनऊ : कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने नई दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शन का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा है। शुक्रवार को लखनऊ में इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप जड़े और भाजपा पर देश को लूटने वाली पार्टी बताया।
शामली जिले के कैराना से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में 2024 में लोकसभा सदस्य निर्वाचित इकरा हसन ने मीडिया से कहा कि भाजपा तो देश को लूटने का काम कर रही है। इस पार्टी ने एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे देश के युवाओं को क्यों परेशान कर रखा है।