National
झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी तेतरी देवी की निधन हो गई। उनके निधन की खबर से विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र सहित
लेखक Deepak sinha62K पढ़े गए

संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी तेतरी देवी की निधन हो गई। उनके निधन की खबर से विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र सहित गढ़वा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस दुखद समाचार मिलते ही विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह सहित विधानसभा क्षेत्र एवं गढ़वा जिले के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेतरी देवी की शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

