संवाद सूत्र, चमथा (बेगूसराय)। बिहार के बेगूसराय स्थित चमथा दियारे में बाढ़ का पानी उतरने के बाद गंगा का कटाव तेज हो गया है। कहीं किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है, तो कहीं रिहायशी इलाकों तक खतरा पहुंचने लगा है। करीब तीन दशक पहले विस्थापन का दर्द झेल चुके ग्रामीणों को अब फिर घर और जमीन छिनने का डर सता रहा है।
खेतों से घरों तक पहुंचा गंगा के कटाव का खतरा