जागरण संवाददाता, जम्मू। अवैध खनन के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू संभाग के तीन जिलों में माइनिंग विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। एसीबी की टीमें जम्मू, रियासी और उधमपुर में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और संबंधित परिसरों को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों व अन्य सामग्री की तलाशी शुरू की। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनन से जुड़े नेटवर्क और इसमें अधिकारियों की कथित भूमिका से संबंधित साक्ष्य जुटाना बताया जा रहा है।