National
सिद्धार्थनगर में छात्रा श्रेया बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, बोलीं- मुझे भी करना है देश सेवा
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठी श्रेया के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। सामने जिले के अधिकारी थे और उनके समक्ष जनसमस्या के समाधान की जिम्मेदारी। जिस प्रशासनिक पद पर पहुंचने का सपना वह बचपन
लेखक Digital Desk160K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठी श्रेया के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। सामने जिले के अधिकारी थे और उनके समक्ष जनसमस्या के समाधान की जिम्मेदारी। जिस प्रशासनिक पद पर पहुंचने का सपना वह बचपन से देख रही हैं, शुक्रवार को उसी कुर्सी पर बैठकर उन्होंने कामकाज का अनुभव प्राप्त किया। मिशन शक्ति के तहत बांसी विकास खंड के पचहरी गांव की मेधावी छात्रा श्रेया को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने एक दिन का जिलाधिकारी बनाया और उन्हें दायित्व सौंपा। इस अवसर पर जिले के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

