National
विजयदशमी की अनोखी परंपरा; मीरजापुर में लंकेश के दो पुतले, एक का सिर कलम होगा तो दूसरे की लगेगी लंका
जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) । ड्रमंडगंज के दशहरा मैदान पर इस वर्ष विजय दशमी पर्व पर रावण का सिर धड़ से अलग करने के साथ ही रावण के विशालकाय पुतले का दहन भी किया जाएगा। इसके पूर्व विजय दशमी पर्व पर ड्रमंडगंज में
लेखक Rakesh Kumar Mishra46K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर)। ड्रमंडगंज के दशहरा मैदान पर इस वर्ष विजय दशमी पर्व पर रावण का सिर धड़ से अलग करने के साथ ही रावण के विशालकाय पुतले का दहन भी किया जाएगा। इसके पूर्व विजय दशमी पर्व पर ड्रमंडगंज में रावण का सिर धड़ से अलग करने की परंपरा रही है लेकिन इस वर्ष रामलीला कमेटी द्वारा रावण के दो पुतले तैयार करवाए जा रहे हैं।
जिसमें लोहे के बीस फुट के बने दस सिर वाले रावण के पुतले का सिर प्रभु राम धड़ से अलग कर वध करेंगे। वहीं बांस के बनाए जा रहे करीब 35 फुट लंबे दस सिर वाले दूसरे पुतले का दशहरा मैदान में दहन किया जाएगा। ड्रमंडगंज बाजार का विजयदशमी मेला काफी प्रसिद्ध है। पुरानी परंपरा के अनुसार यहां रावण के पुतले का सिर कलम किया जाता रहा है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

