जागरण संवाददाता, नारनौल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बीपीएल परिवारों को राहत देने के लिए बकाया बिजली बिल माफी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र परिवारों के पुराने बिजली बिलों के बकाया में छूट दी जाएगी। नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।