बीरबल महतो, ठाकुरगंज (किशनगंज)। दुर्गा पूजा आस्था और आराधना का पर्व है, लेकिन ठाकुरगंज के संथाल समुदाय के लिए यह अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का अवसर भी है। यहां दुर्गा पूजा के पहले दिन से विजयादशमी तक संथाल समुदाय के लोग घर-घर और द्वार-द्वार पहुंचकर पारंपरिक दशाय नृत्य प्रस्तुत करते हैं। 
दस दिनों तक चलने वाली यह परंपरा लोकगीतों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से संथाल समाज की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचा रही है। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा के दरबार में माथा टेकने के साथ इस परंपरा का समापन होता है।