National
दिल्ली की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना हो या फिर सुधार कराना हो, पोलिंग बूथ पर लगेंगे स्पेशल शिविर
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
लेखक sanjeev Gupta138K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे। इसके तहत दिल्ली के बेला एस्टेट, जेलर वाला बाग, नरेला, बवाना, मंगोलपुरी और वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र जैसे उन इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं, जो हाल ही में पुनर्विकास या विध्वंस से प्रभावित हुए थे। दावों और आपत्तियों की पूरी अवधि के दौरान ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

