संवाद सहयोगी, सहरसा। भूख का वास्तविक दर्द वही समझ सकता है, जिसने किसी को दो वक्त की रोटी के लिए तड़पते या संघर्ष करते देखा हो। "किसी की थाली में भोजन की कमी न रहे और कोई भी इंसान भूखे पेट सोने को मजबूर न हो"—इसी महान मानवीय संकल्प के साथ सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर में 'प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा' के माध्यम से हर दिन जरूरतमंदों को सम्मानजनक तरीके से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।