संवाद सूत्र, सहरसा। सहरसा स्थित प्रेक्षागृह में गुरुवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सेहाग, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान-सह-वरीय वैज्ञानिक, जिला कृषि पदाधिकारी (DAO), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा उप परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।