National
'चंडीगढ़ की सुखना झील और यूपी की सौज झील बनीं नए रामसर स्थल', पर्यावरण मंत्रालय का बड़ा एलान
पीटीआई, नई दिल्ली। भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या बढ़कर अब 103 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को बताया कि चंडीगढ़ की सुखना झील और उत्तर प्रदेश की सौज झील को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्र
लेखक Digital Desk152K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या बढ़कर अब 103 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को बताया कि चंडीगढ़ की सुखना झील और उत्तर प्रदेश की सौज झील को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों या वेटलैंड की 'रामसर सूची' में शामिल कर लिया गया है।
रामसर स्थल, रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियां होती हैं। यह पर्यावरण संधि 1971 में हुई थी। इसका उद्देश्य दुनियाभर में आर्द्रभूमियों के नुकसान रोकना और शेष आर्द्रभूमियों का विवेकपूर्ण उपयोग एवं बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

