जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कपकोट तहसील के दूरस्थ बदियाकोट स्थित मां भगवती मंदिर में नवरात्र के बीच आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से मुख्य मंदिर को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है। लकड़ी से बने मंदिर में आग तेजी से फैल गई। घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।
लकड़ी पर आकर्षक नक्काशी से सुसज्जित यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख प्रतीक था। नवरात्र में यहां पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं।
स्थानीय निवासी आन सिंह के अनुसार, मंदिर का ढांचा मुख्य रूप से लकड़ी का था, जिससे नुकसान अधिक होने की आशंका है।