जागरण संवाददाता, वाराणसी। पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार शाम तेज विस्फोट से करीब 30 वर्ष पुराना दो मंजिला मकान ढह गया। धमाके में एक महिला 85 से 90 प्रतिशत तक झुलस गई और उसकी स्थिति गंभीर है।
उसके 12 साल के बेटे के सिर और कलाई में चोट आई है। दोनों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल की आइसीयू में भर्ती कराया गया है। 10 साल की बेटी को मामूली चोटें आई हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि मलबे से बड़ी मात्रा में अनार, शादी-विवाह में छोड़े जाने वाले बम के पटाखे मिले हैं।