पीटीआई, मुंबई। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पानी में तैरती या आधी विसर्जित प्रतिमाओं की तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने के साथ उन्हें प्रसारित करने पर मुंबई पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है।
अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह आदेश 20 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा। यह आदेश पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया है।