संवाद सूत्र, मधेपुरा। दुर्गा पूजा का पर्व नारी शक्ति, साहस और समाज के प्रति समर्पण का संदेश देता है। मधेपुरा की दो सगी बहनों—गरिमा उर्विशा और उनकी छोटी बहन लीजा मान्या—ने अपने साहसी और मानवीय कार्यों से इस संदेश को एक नई बुलंदी दी है।
दोनों बहनों ने मृत्यु उपरांत अपने शरीर के महत्वपूर्ण अंग (नेत्र, लीवर, किडनी और हृदय) दान करने की घोषणा कर समाज के सामने एक अनूठी मिसाल पेश की है। उनका यह संकल्प न केवल अंगदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करता है, बल्कि जरूरतमंदों की जिंदगी में नई रोशनी और उम्मीद जगाने का काम कर रहा है।