National
'मुंबई प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे अभिनेता, सिर्फ वहां से गुजर रहे थे'; इमरान खान के वकीलों का दावा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता इमरान खान के वकीलों ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की तरफ से उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के नोटिस पर सफाई दी है। वकीलों का कहना है कि अभिनेता पिछले शनिवार को अगस्त क्रांति मैदा
लेखक Digital Desk124K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता इमरान खान के वकीलों ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की तरफ से उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के नोटिस पर सफाई दी है। वकीलों का कहना है कि अभिनेता पिछले शनिवार को अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में बिल्कुल शामिल नहीं हुए थे, बल्कि वे सिर्फ वहां से गुजर रहे थे।
इमरान खान की कानूनी टीम एमजेएम लीगल एलएलपी के वकील जुल्फिकार मेमन, परवेज मेमन और चिराग नाइक ने साफ किया है कि अभिनेता उस समय नाना चौक से गुजर रहे थे, तभी रास्ते में बैरिकेडिंग लगी थी और मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत करनी शुरू कर दी थी।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

