National
बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज: 107 से अधिक गांवों के छात्रों को मिलेगा उच्च शिक्षा का वरदान
कुंवर सिंह तोमर, बर्नीगाड़। यमुना घाटी के बर्नीगाड़ में राजकीय डिग्री कॉलेज खुलने से पुरोला, यमुनोत्री, चकराता और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्रों के 107 से अधिक गांवों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में
लेखक Ajay Kumar81K पढ़े गए

कुंवर सिंह तोमर, बर्नीगाड़। यमुना घाटी के बर्नीगाड़ में राजकीय डिग्री कॉलेज खुलने से पुरोला, यमुनोत्री, चकराता और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्रों के 107 से अधिक गांवों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय युवाओं को घर के नजदीक रहकर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा।
पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने बताया कि बर्नीगाड़ में डिग्री कॉलेज खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को पहली बार वाणिज्य विषय के साथ-साथ बीसीए, बीबीए, बीटीएस और मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

