राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी गई आयरन-फोलिक एसिड और उल्टी रोकने वाली दवाओं के 14 बैच गुणवत्ता जांच में मानक विहीन पाए गए हैं।
इस पर उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) ने दवाओं की आपूर्ति करने वाली राजस्थान की बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड और उत्तराखंड की मैक्सकेम फार्मास्यूटिकल्स को तीन-तीन साल के लिए काली सूची में डाल दिया है। भुगतान भी रोक दिया गया है।