संवाद सहयोगी,किशनगंज। "किसी भूखे को भोजन कराना केवल एक तात्कालिक मदद नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी और पवित्र सेवा है।" इसी मूल भावना को अपने जीवन का संकल्प बनाकर किशनगंज की संजना कुमारी पिछले तीन वर्षों से समाज के गरीब, दलित, पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बीच निस्वार्थ भोजन सेवा में जुटी हुई हैं।
इस अवधि के दौरान वह अब तक दो हजार से अधिक जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन करा चुकी हैं। उनका यह अनवरत प्रयास सामाजिक संवेदना, परोपकार और मानवीय मूल्यों को जीवंत करने की दिशा में एक बेहद प्रेरक पहल बनकर उभरा है।