National
प्रदेशभर में 186 अवैध एंबुलेंस मिलीं, लखनऊ में 10 खराब; परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
जागरण संवाददाता, लखनऊ। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को घर से अस्पताल या एक से दूसरे हास्पिटल पहुंचाने वाली एंबुलेंस ही बीमार हैं। ये महज आरोप नहीं, बल्कि एंबुलेंस की जांच में व्यापक गड़बड़ियां मिली हैं। लखनऊ में ही केजीएमयू
लेखक Dharmesh Awasthi159K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को घर से अस्पताल या एक से दूसरे हास्पिटल पहुंचाने वाली एंबुलेंस ही बीमार हैं। ये महज आरोप नहीं, बल्कि एंबुलेंस की जांच में व्यापक गड़बड़ियां मिली हैं। लखनऊ में ही केजीएमयू की एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफएन 0847 का नौ साल से फिटनेस, प्रदूषण व बीमा नहीं मिला, ड्राइवर वाहन लाक करके भागा। इससे उसे सीज नहीं किया जा सका।
प्रदेश में 186 एंबुलेंस ऐसी मिली, जो किसी अस्पताल से अनुबंधित नहीं हैं, यानि एंबुलेंस का बोर्ड लगाकर अवैध वाहन भी चल रहे हैं। ये हाल तब है जब वाहनों की जांच छिटपुट हुई, अन्यथा बड़ी संख्या में एंबुलेंस पकड़ी जाती।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

