National
शराब के नशे में पति ने घरेलू विवाद में पत्नी का गला घोंटा, लखनऊ में सनसनीखेज वारदात
जागरण टीम, लखनऊ। मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद में पति ने रस्सी से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टी
लेखक Avaneesh Kumar Mishra186K पढ़े गए

जागरण टीम, लखनऊ। मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद में पति ने रस्सी से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपित को हिरासत में ले लिया।
धनुवासाड़ गांव निवासी राधाकृष्ण का बुधवार देर रात पत्नी रेखा देवी (40) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान राधाकृष्ण ने रस्सी से गला कसकर रेखा की हत्या कर दी। रात करीब 1:30 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

