राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के वनों में अभी कोई बाघ नहीं है। जबकि गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में बाघ की संख्या बढ़ी है झारखंड के जंगलों में किसी बाघ का नहीं होना चिंता की बात है। पिछले तीन साल में करीब छह नए बाघ दूसरे वन्यक्षेत्र से झारखंड के जंगलों में पहुंचे।
तीन महीने से लेकर सालभर तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमते रहे लेकिन उनका स्थायी ठिकाना यहां नहीं बन पाया। वन्यजीव विशेषज्ञ इसके लिए सबसे बड़ी वजह मादा बाघिन का नहीं रहना बताते हैं। अभी तक झारखंड आने वाले सभी बाघ नर हैं।