जागरण संवाददाता, अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को यहां पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में नौ जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रवासी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनावों की समीक्षा, जिलों की वर्तमान सांगठनिक स्थिति, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। अयोध्या महानगर, जिला इकाई, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती जिले प्रतिभाग करेंगे।