डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना में एक किसान की हताशा सामने आई है। यहां कीटों और खरपतवार पर काबू न पा सकने के कारण कामारेड्डी जिले के एक किसान ने अपनी धान की फसल में आग लगा दी। फरीदपेट गांव (पलवांचा मंडल) के निवासी वेंकट रेड्डी ने यह कदम उठाया।
वेंकट रेड्डी ने बताया कि उनके पास खुद की पांच एकड़ जमीन है और उन्होंने पांच एकड़ और लीज पर ली हुई है। बिजली की कटौती के कारण खेत में खरपतवार और कीट बढ़ गए। उन्होंने तीन-चार बार कीटनाशक का छिड़काव किया, लेकिन समस्या कम नहीं हुई।