जागरण न्‍यूज नेटवर्क, नई दिल्‍ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम का प्रभाव गुरुवार को भी देखने को मिला। कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड के उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के बाद गुरुवार को मैदानों में भी ठंडक महसूस की गई।
घाटी के ऊंचाई वाले पर्यटन स्‍थलों पर ताजा हिमपात होने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश हो सकती है।