पीटीआई, नई दिल्ली। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को ब्लूमबर्ग न्यू इकोनमी फोरम में कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो की आगामी भारत यात्रा मुख्य रूप से व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर केंद्रित होगी। अपने इस दौरे पर वे मुंबई में भारतीय अधिकारियों और विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
साथ ही, गुजरात के जामनगर में रिलायंस के परिसरों का दौरा कर व्यापारिक संभावनाओं को नई ऊंचाइयां देंगे। यह इस एक साल के भीतर उनका दूसरा आधिकारिक दौरा है, जो इस बात का प्रमाण है कि दोनों राष्ट्र एक-दूसरे के कितने करीब आ चुके हैं।