National
कोलकाता के सत्यजित राय फिल्म संस्थान में छात्रों का उपद्रव, कुलपति के कार्यालय में तोड़फोड़
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता स्थित केंद्र सरकार के अधीन सत्यजित राय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआइ) में गुरुवार को कुलपति के कार्यालय में तोड़फोड़ की गईं। साथ ही एक छात्र पर संस्थान के कुलपति संतोष अजमेरा के सा
लेखक Jagran News131K पढ़े गए
-1792088190487.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता स्थित केंद्र सरकार के अधीन सत्यजित राय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआइ) में गुरुवार को कुलपति के कार्यालय में तोड़फोड़ की गईं। साथ ही एक छात्र पर संस्थान के कुलपति संतोष अजमेरा के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने का भी आरोप है।
कुछ अन्य छात्रों ने कुलपति को घेरकर उनके खिलाफ नारेबाजी की और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। कुलपति ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। संस्थान की ओर से बताया गया कि बुधवार रात और गुरुवार सुबह कुलपति कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

