National
अहमदाबाद गरबा में बड़ा विवाद: मंच से गैर-हिंदुओं को बाहर जाने का एलान, गायक आदित्य गढ़वी ने जताई कड़ी असहमति
पीटीआई, अहमदाबाद। नवरात्र उत्सव के दौरान अहमदाबाद में एक गरबा कार्यक्रम में गैर-हिंदुओं और मुसलमानों को वहां से चले जाने के लिए कहे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया।
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

पीटीआई, अहमदाबाद। नवरात्र उत्सव के दौरान अहमदाबाद में एक गरबा कार्यक्रम में गैर-हिंदुओं और मुसलमानों को वहां से चले जाने के लिए कहे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया।
इस कार्यक्रम से जुड़े गुजराती लोक गायक आदित्य गढ़वी ने इस घोषणा से स्वयं को अलग करते हुए कहा कि यह संदेश उनकी ओर से नहीं दिया गया था।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कार्यक्रम के एंकर और रेडियो जाकी (आरजे) आकाश त्रिवेदी बुधवार को शहर के शेला रोड स्थित सवाना पार्टी प्लाट में आयोजित ‘रंग मोरला’ कार्यक्रम के मंच से गैर-हिंदुओं से बाहर जाने का अनुरोध करते सुनाई देते हैं। गढ़वी इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

