National
सिद्धार्थनगर में रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर बीएसए की बड़ी कार्रवाई, लिपिक निलंबित
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बीएसए कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक का रिश्वत मांगने से संबंधित वीडियो प्रसारित हो रहा है। बीएसए शैलेश कुमार ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो को स्वत: संज्ञान में ल
लेखक Prashant Kumar Singh158K पढ़े गए
-1792065871550.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बीएसए कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक का रिश्वत मांगने से संबंधित वीडियो प्रसारित हो रहा है। बीएसए शैलेश कुमार ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो को स्वत: संज्ञान में लेने के बाद लिपिक मनीष कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया। लखनऊ के एक विभागीय अधिकारी ने बीएसए को फोन करने के बाद वीडियो के संबंध में अवगत कराया।
संबंधित लिपिक को खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसकी जांच वित्त एवं लेखाधिकारी अभिनव कुमार सिंह व बीइओ शोहरतगढ़ संजय कुमार को दी गई है। बीएसए कार्यालय के एक लिपिक का बढ़नी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक से रिश्वत मांगने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में शिक्षक के रुके हुए इंक्रीमेंट को फिर से बहाल करने से संबंधित बातचीत होती दिखाई दे रही है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

